Please wait

अभिषेक की मांग- विनेश फोगाट को मिले भारत रत्न, या राज्यसभा के लिए मनोनीत किया जाए

तृणमूल कांग्रेस ने मांग की है कि पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली महिला पहलवान विनेश फोगाट को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया जाए या उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया जाए

08 Aug 2024

अभिषेक की मांग- विनेश फोगाट को मिले भारत रत्न, या राज्यसभा के लिए मनोनीत किया जाए

तृणमूल कांग्रेस ने मांग की है कि पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली महिला पहलवान विनेश फोगाट को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया जाए या उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया जाए। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने रात को एक्स हैंडल पर यह मांग की।

उन्होंने पोस्ट किया है, "सरकार और विपक्ष को मिलकर एक सर्वसम्मति बनानी चाहिए या तो विनेश फोगाट को भारत रत्न से सम्मानित करना चाहिए या उन्हें राष्ट्रपति-नामित राज्यसभा सीट प्रदान करनी चाहिए। यह उनका सम्मान करने का कम से कम तरीका हो सकता है, जो संघर्ष उन्होंने किया है, उसे ध्यान में रखते हुए। कोई भी पदक उनके वास्तविक साहस का पूर्ण प्रतिबिंब नहीं हो सकता।”
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अभिषेक की मांग- विनेश फोगाट को मिले भारत रत्न
अभिषेक की मांग- विनेश फोगाट को मिले भारत रत्न, या राज्यसभा के लिए मनोनीत किया जाए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News